फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शिक्षा निदेशक को निरीक्षण के दौरान शिक्षक के हाथ में दिखी छड़ी, सेवाएं कर दीं समाप्त

Thu, 17 Mar 2022 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने मोती बाग स्थित गर्वनमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1 का औचक निरीक्षण किया। यहां एक गेस्ट शिक्षक के हाथ में छड़ी देखकर उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्हें अन्य खामियां मिली हैं। 
विज्ञापन
Delhi Directorate of Education - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मोती बाग स्थित गर्वनमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक गेस्ट शिक्षक का हाथ में छड़ी लेना मंहगा पड़ गया है। शिक्षा निदेशक ने स्पेशल एजुकेशन गेस्ट शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। स्कूल में अनुशासन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर शिक्षा निदेशक ने स्कूल प्रमुख को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया है कि क्यों ना उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की जाए। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने 16 मार्च को मोती बाग स्थित गर्वनमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें कई खामियां देखने को मिली। स्कूल में 401 में से सिर्फ 230 छात्र ही मौजूद थे। ऐसे में माना गया कि स्कूल प्रमुख ने अभिभावकों को मनाने के पर्याप्त प्रयास नहीं किए जिससे कि वह बच्चों को स्कूल भेजें। स्कूल में टाइम टेबल का पालन नहीं हो रहा था। स्कूल प्रमुख को सूचना दिए बिना अलग-अलग कमरों में अलग-अलग हिस्सों में कक्षाएं चल रही थी। 

शिक्षा निदेशक को कुछ कक्षाओं में छात्रों ने बताया कि कुछ शिक्षक कक्षाएं नहीं ले रहे हैं। इस कारण से उनके कई विषयों का पाठ्यक्रम बाकी है। ऐसे में निदेशक ने कक्षाएं नहीं लेने वाले दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। स्कूल की इमारत में साफ.-सफाई ठीक नहीं थी। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से स्कूल के संपदा एस्टेट मैनेजर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। शिक्षा निदेशक की ओर से निर्देशित किया गया है कि परीक्षा के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए बहुत कम समय बचा है। तैयारियों को देखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी स्कूल कार्य दिवस में स्कूल आते रहेंगे। इस दौरन जो भी अपने कार्य में लापरवाही करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें