दिल्ली के घेवरा स्थित आयुर्वेदिक कैंसर अस्पताल में आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरि के अवतरण दिवस धनवंतरि जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर वैद्यराज तारा चंद शर्मा और अस्पताल के प्रधान अतुल सिंघल ने भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना की।
आचार्य तारा चंद शर्मा ने कहा कि कोरोना के मरीजों को सबसे ज्यादा राहत आयुर्वेदिक उपचार ने दी है। कोरोना काल में जिस वक्त एलोपैथिक इलाज में लाखों रुपये खर्च हो रहे थे। आयुर्वेदिक पद्धति को अपनाने वाले मरीज जल्दी और बेहतर तरीके से स्वस्थ हुए।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद न केवल रोग को ठीक करता है, बल्कि रोगों से बचाव भी करता है। आयुर्वेदिक कैंसर अस्पताल के प्रधान अतुल सिंघल के मुताबिक पंचगव्य और आयुर्वेद में असाध्य बीमारियों को ठीक करने की शक्ति है।
आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरि का अवतरण तुलसी के त्रयोदशी के दिन हुआ था क्योंकि उत्तम स्वास्थ्य ही सर्वोत्तम धन है। इसलिए कालांतर में धनवंतरि जयंती को को धनतेरस कहा जाने लगा। श्री सिंघल ने बताया कि इस अस्पताल में पिछले छह वर्ष के दौरान हजारों कैंसर रोगी स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। धनवंतरि पूजा में अस्पताल के संस्थापक ट्रस्टी नरेश पाल गर्ग, वैद्य सूरज और पंडित अनिल वत्स भी उपस्थित रहे।