फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा उत्सव: संस्कृति मंत्री बोले- दुनिया में सर्वाधिक तीर्थयात्री गंगा आते हैं, यह मात्र नदी नहीं बल्कि लोगों की जीवनरेखा है

Wed, 03 Nov 2021 01:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रेड्डी ने कहा कि गंगा भारत के लोगों के लिए यह एक आध्यात्मिक जीवनरेखा ही नहीं है, बल्कि आर्थिक जीवनरेखा भी है'। उन्होने  गैर-सरकारी संगठनों और संस्थानों से भी गंगा को साफ रखने में अपना योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि गंगा ऐसा तीर्थस्थल है, जहां दुनिया में सर्वाधिक तीर्थयात्री आते हैं।  हर साल दो करोड़ से अधिक लोग इसमें डुबकी लगाते हैं। रेड्डी ने गंगा उत्सव पर कहा, 'हिंदू धर्म सिखाता है कि गंगा मात्र स्नान करने के लिए एक नदी नहीं है, बल्कि यह एक पवित्र नदी है, जिसे साफ रखना हमारी मुख्य जिम्मेदारी है। गंगा को स्वच्छ रखना लोगों को प्रथा बना लेनी चाहिए।'

विज्ञापन


रेड्डी ने कहा कि गंगा भारत के लोगों के लिए यह एक आध्यात्मिक जीवनरेखा ही नहीं है, बल्कि आर्थिक जीवनरेखा भी है'। उन्होने  गैर-सरकारी संगठनों और संस्थानों से भी गंगा को साफ रखने में अपना योगदान देने की अपील की।

नदी और नहरों में अंतर को समझें: पटेल
केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, हमें सवाल उठाने से पहले खुद के योगदान पर विचार करना चाहिए। मैं जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि गंगा की सफाई में योगदान देने वाले रक्षक हैं। नदियों को केवल नहर के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। नहरें हमारी इच्छा के अनुसार बहती हैं, लेकिन गंगा जैसी नदियां स्वतंत्र हैं और यदि हम उसे दूषित न करें, तो उसमें स्वयं को साफ रखने की क्षमता है।
विज्ञापन


चाचा चौधरी गंगा को साफ रखने में करेंगे मदद:
कार्यक्रम के दौरान रेड्डी और पटेल ने गंगा पर आधारित पुस्तक और संगीत वीडियो भी जारी किया। उन्होंने 'गंगा की बात- चाचा चौधरी के साथ'; कॉमिक श्रृंखला भी जारी की। इसका मकसद भारतीय कॉमिक सुपरहीरो चाचा चौधरी के माध्यम से गंगा के कायाकल्प के बारे में जागरूकता फैलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें