फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: मिलेनियम सिटी में होगा विकास, बस स्टैंड, बस क्यू शेल्टर और एफओबी समेत सड़कों के निर्माण कार्य शामिल

Wed, 23 Oct 2024 09:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

हरियाणा के लिए 12 विषयों को लेकर चर्चा हुई और सभी 12 विषयों को मंजूरी मिली है। कुरुक्षेत्र बाईपास लाडवा बाईपास और यमुनानगर को जोड़ने वाला एक्सप्रेस पर फोर लाइन रोड तैयार होगा। जल्द ही  डीपीआर तैयार होकर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी - फोटो : X @PTI_News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बाद जीएमडीए बोर्ड की बैठक सीएम नायब सिंह सैनी ने हिस्सा लिया। इसके बाद विधानसभा चुनाव के कारण बैठकें नहीं हो सकीं। ऐसे में जीएमडीए के कार्य विकास कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं। जबकि, कई कार्यों के लिए पहले टेंडर जारी किए गए थे और 10 करोड़ से अधिक के कार्य अलॉट किए जाने हैं। ऐसे में कार्यों को जीएमडीए ने मंजूरी के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


इसमें सेक्टर 48 में ई-बस स्टैंड का निर्माण, न्यू गुरुग्राम में दो चरणों में होने वाले बस क्यू शेल्टर का निर्माण और चार एफओबी के कार्य शामिल हैं। एफओबी का निर्माण शीतला माता रोड व सेक्टर चार बाजार में एक-एक जबकि सोहना हाईवे पर दो बनाए जाने हैं। इसके अलावा ई-बसों के लिए सेक्टर 48 में बस स्टैंड के साथ चार्जिंग का इंतजाम किया जाना है। इसके अलावा न्यू गुरुग्राम में करीब 152 बस क्यू शेल्टर बनाए जाने हैं। वहीं, जीएमडीए को न्यू गुरुग्राम की कई सड़कों के निर्माण करना है। 

इसमें सेक्टर 84/88, 85/89, 86/90 और 87/91 की मास्टर रोड के उन्नयन की योजना है। इन सड़कों पर साइकिल ट्रैक बनवाया जाना। अतुल कटारिया चौक से रेजांगला चौक तक सड़क के सेंट्रल वर्ज बनवाया जाना है। डिवाइडिंग रोड 58/61 और 59/61 पर फुटपॉथ और साइकिल ट्रैक का कार्य होना है। इसी प्रकार अन्य सड़कों के निर्माण पर करोड़ों रुपये से कार्य होने हैं। न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में सड़कों की हालत ठीक नहीं है। अब इन सेंटरों में तेजी से हाईराइज सोसाइटियां बस रही हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए 12 विषयों को लेकर चर्चा हुई और सभी 12 विषयों को मंजूरी मिली है। कुरुक्षेत्र बाईपास लाडवा बाईपास और यमुनानगर को जोड़ने वाला एक्सप्रेस पर फोर लाइन रोड तैयार होगा। जल्द ही  डीपीआर तैयार होकर काम शुरू होगा। फरीदाबाद जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के अंदर 12 किलोमीटर के पेच को एलिवेटेड बनाने का निर्णय लिया गया। 

मोहना गांव को जेवर ग्रीन एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा शाहबाद से 4 लेल वाला, पंचकूला से देहरादून हरिद्वार को जोड़ने वाला फोर लेन का भी डीपीआर तैयार होगा। दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से एमजी रोड और गुरुग्राम के चौराहे और फरीदाबाद के चोरहे तक डीपीआर बनाने तक के निर्देश दिए गए।  गुरुग्राम फरुखनगर झज्जर रोड को चौड़ा करने के काम का निर्णय किया गया है। 

केएमपी को बवाना-सोनीपत रोड से कनेक्ट करने के लिए इंटरचेंज का निर्माण करके जम्मू कटरा रोड के साथ जोड़ने का मंजूरी मिली। दिल्ली एयरपोर्ट से जम्मू कटरा एयरपोर्ट जोड़ने का मंजूरी दी गई। बिलासपुर चौक फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भी बात हुई, जिस पर जल्द काम शुरू होगा। हरियाणा के पूर्व पश्चिम एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर भी काम शुरू होगा जो डबवाली से पानीपत को जोड़ने का काम करेगा। रिंग रोड हिसार के प्रोजेक्ट के विषय पर चर्चा की, जिसके लिए भी डीपीआर बनाकर तैयार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें