ऑनलाइन टिकट बुक करके मिलेगी एंट्री
चिड़ियाघर में एंट्री करने के लिए टिकट ऑनलाइन बुक करने की व्यवस्था होगी। चिड़ियाघर की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा (सुरक्षा कोड) डालना होगा। अपनी जानकारी (नाम, ईमेल इत्यादि) भरना होगा। फिर मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, वेरिफाई करने के बाद टिकट बुकिंग स्क्रीन पर पहुंचा जा सकेगा। फिर एक टाइमिंग स्लॉट चुनना होगा और टिकटों की संख्या तय करनी होगी। पेमेंट करते ही टिकट बुक हो जाएगा।
चिड़ियाघर के निदेशक धर्मदेव राय बने
सोमवार को धर्मदेव राय को चिड़ियाघर का नया निदेशक नियुक्त किया गया। केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना से इसकी जानकारी मिली है।