फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पति की हत्या कर शरीर के अंगों को 70 किमी के दायरे में फेंका, ये थी वजह

Mon, 19 Jul 2021 08:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार  शंकुलता नाम की महिला के खिलाफ उसके पति की हत्या करने का मामला 16अप्रैल, 2011 में कापसहेड़ा थाने में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पति की हत्या में वांछित इनामी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की शादी उसके प्रेमी से नहीं हुई थी। इस कारण वह पति से नाखुश थी। उसने प्रेमी व उसके साथी से अपने पति की हत्या करवा दी। आरोपियों ने पति के शरीर के अंगों को अलवर, राजस्थान में 70 किमी के दायरे में फेंक दिया था। प्रेमी व उसके साथी को वर्ष 2019 में गिरफ्तार कर लिया था। महिला तभी से फरार थी। दिल्ली पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार  शंकुलता नाम की महिला के खिलाफ उसके पति की हत्या करने का मामला 16अप्रैल, 2011 में कापसहेड़ा थाने में दर्ज हुआ था। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन की देखरेख में एएसआई प्रदीप गोदारा की टीम शकुलंता की तलाश कर रही थी। इस टीम को जांच में पता लगा कि महिला अलवर, राजस्थान में कहीं रह रही है।

इंस्पेक्टर राजीव रंजन की टीम ने 15 दिन अलवर में रहकर आखिरकार 17 जुलाई को शकुलंता(28) को अलवर से गिरफ्तार कर लिया। शकुलंता की वर्ष 2011 में उसकी इच्छा के खिलाफ रवि से शादी कर दी थी, जबकि वह अपने प्रेमी कमल से शादी करना चहाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उसने पति रवि की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत शकुलंता ने रवि से उसे समालखा गांव में अपने बहन के घर छोड़ा। वहां पर कमल सिंगला अपने साथी गणेश कुमार के साथ वहां पहले से कार में इंतजार कर रहा था। यहां से कमल रवि को कार में ये कहकर ले गया कि उसे अकेले में बात करनी है।

बाद में रस्सी से कमल ने रवि की गला घोटकर हत्या कर दी। ये रवि के शव को टपूकड़ा, अलवर ले गए और यहां कमल ने अपने गांव में रवि के शव को जमीन में दफना दिया। दिल्ली के कापसहेड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अक्तूबर में मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी।

शव के अंगों को 70 किमी के दायरे में फेंक दिया था
मामला दर्ज होने के बाद कमल उस जगह पर पहुंचा जहां रवि के शव को दफनाया। वहां से उसने शव के अंगों को निकाला और अलवर व रेवाडी जिलों में 70 किमी के दायरे में एक-एक कर फेंक दिया था। शकुलंता पति की हत्या के बाद कमल के साथ रहने लगी थी। वर्ष 2017 में उसने कमल से शादी कर ली थी। कमल को अक्तूबर, 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया था। अभी वह अलवर जेल में है। बाद में उसके ड्राइवर गणेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने शकुलंता को दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें