फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनमें से कोई एक बन सकता है दिल्ली का नया पुलिस कमीश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी के सूचना आयुक्त पद के लिए आवेदन करने के साथ ही दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त के लिए दौड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि अभी दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी के आवेदन पर न तो चर्चा हुई है और न ही उनको कोई जवाब मिला है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त के पद के लिए तिहाड़ जेल के वर्तमान डीजीपी आलोक कुमार वर्मा को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

गृहमंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय में दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त पद के लिए आलोक कुमार वर्मा के नाम पर करीब-करीब सहमति बन चुकी है।

दिल्ली पुलिस केवरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने सितंबर महीने में सूचना आयुक्त पद के लिए आवेदन किया था। सूचना आयुक्त का पद दिसंबर महीने में खाली हो रहा है।

इस पद केलिए आवेदन करने के पीछे भीमसेन बस्सी की मंशा ये रही होगी कि उन्हें पांच वर्ष का एक्सटेंशन मिल जाएगा। वैसे भीमसेन बस्सी पुलिस आयुक्त के पद से फरवरी, 2016 में रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक नहीं मिला बस्सी को जवाब

गृहमंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि भीमसेन बस्सी के सूचना आयुक्त पद के आवेदन पर अभी चर्चा नहीं हुई है और न ही गृहमंत्रालय ने उन्हें जवाब दिया है।

अगर भीमसेन बस्सी की सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति हो जाती है तो नवंबर महीने के आखिर तक दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद खाली हो जाएगा। गृहमंत्रालय में दिल्ली पुलिस आयुक्त पद के लिए चार नामों पर चर्चा हो रही है।

इनमें 1979 बैच केलिए ओलाक कुमार वर्मा, विशेष पुलिस आयुक्त स्पेशल यूनिट(कोऑर्डिनेटर) धर्मेन्द्र कुमार, विशेष पुलिस आयुक्त लॉ एण्ड ऑर्डर(कोऑर्डिनेटर) दीपक मिश्रा और विशेष पुलिस आयुक्त करनैल सिंह शामिल हैं।

इनमें आलोक कुमार वर्मा सबसे सीनियर है। साथ में ये भी बताया जा रहा है कि वह संघ की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। इस कारण उन्हें संघ केकाफी करीब माना जा रहा है।
विज्ञापन

इस नाम पर बन चुकी है सहमति

ऐसे में दिल्ली पुलिस आयुक्त पद के लिए उनकी प्रबल दावेदारी है। गृहमंत्रालय के सूत्रों केकहना है कि उनके नाम पर दिल्ली पुलिस आयुक्त पद के लिए करीब-करीब सहमति बन चुकी है।

ये माना जा रहा है कि तिहाड़ के डीजी आलोक कुमार वर्मा का दिल्ली पुलिस आयुक्त बनना तय है। इस चर्चा से दिल्ली पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी कहा जा रहा है कि अगर आलोक कुमार वर्मा दिल्ली पुलिस आयुक्त बन गए तो दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों की छुट्टी होना तय है। भीमसेन बस्सी खेमे से जुड़े पुलिस अधिकारियों का दिल्ली से ट्रांसफर करवाकर दूसरी जगह जाना तय माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें