फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : आज से बढ़ेगा सर्दी का सितम, छाएगा कोहरा, पांच जनवरी तक शीत लहर का यलो अलर्ट, सुबह का AQI 369

Sat, 31 Dec 2022 12:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने शनिवार से पांच जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर होगी, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
दिल्ली में सर्दी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन में खिली धूप व नम हवा के प्रभाव से शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से देर शाम मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आया। आशंका है कि शनिवार से एक बार फिर सर्दी का सिमम बढ़ेगा और कोहरा छाएगा और हवा की सेहत बिगड़ेगी। दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह 369 एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। 

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा था। इससे दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई थी और ठंड से राहत मिली। यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। दो जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जो पांच जनवरी तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन

वहीं, विभाग ने शनिवार से पांच जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर होगी, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में देखने को मिलेगा। विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें