फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashram Flyover: नए साल से 45 दिन बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर, नोएडा व फरीदाबाद से आने-जाने वालों को होगी परेशानी

Fri, 30 Dec 2022 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि लोग ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
आश्रम फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर नए साल के पहले दिन से यानी एक जनवरी से आवाजाही के लिए बंद रहेगा। आश्रम फ्लाईओवर को नए डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ा जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने आश्रम फ्लाइओवर को 45 दिन बंद रखने के लिए कहा है। 

विज्ञापन

ऐसे में दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली व आसपास के इलाकों में जाम लगने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि लोग ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आश्रम फ्लाईओवर रोड के दोनों कैरिजवे, आश्रम फ्लाईओवर और न्यू डीएनडी फ्लाईओवर के बीच कनेक्टिंग रोड के निर्माण के कारण एक जनवरी को बंद हो जाएंगे। इस अवधि के दौरान फ्लाईओवर के नीचे की तरफ के रिंग रोड के दोनों कैरिज्वे यातायात के लिए चालू रहेंगे।

लोग इन बातों को ध्यान रखें
निर्दिष्ट स्थानों पर ही अपना वाहन पार्क करें। अस्पतालों, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों या हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।

इन जगहों से ट्रैफिक को परिवर्तित किया जा सकता है
आश्रम फ्लाईओवर को जोड़ने वाली सड़कों/मार्गों से यातायात की आवाजाही को प्रतिबंधित/डायवर्ट किया जा सकता है। ये जगह हैं- बाहरी रिंग रोड, आश्रम चौक से गुजरने वाले दोनों तरफ के कैरिजवे, डीएनडी फ्लाईओवर और मथुरा रोड।
विज्ञापन

लोग ऐसे जाएं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे नीचे दी गई सड़कों/मार्गों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
- बदरपुर की ओर से आने वाले यात्री को रिंग रोड और सराय काले खां जाने के लिए माता मंदिर मार्ग का प्रयोग करें।
- बदरपुर, सरिता विहार और जामिया की ओर से आने वाले यात्रियों को कैप्टन गौड़ मार्ग, लाजपत नगर और एम्स की ओर जाने के लिए यू-टर्न लें।
- चिराग दिल्ली और आईआईटी की ओर से आने वाले यात्रियों को नोएडा जाने के लिए रिंग रोड का प्रयोग करें।
- अक्षरधाम और नोएडा की ओर से आने वाले यात्रियों को एम्स और धौलाकुआं जाने के लिए सराय काले खां, भैरों रोड, मथुरा रोड का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
- एम्स और नई दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों को रिंग रोड और मथुरा रोड जाने के लिए लोदी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग का प्रयोग करें।
- एम्स और चिराग दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों को नोएडा और राष्ट्रीय राजमार्ग-24 की ओर जाने के लिए लाला लाजपत राय मार्ग का प्रयोग करें।
- एम्स, मूलचंद और लाला लाजपत राय मार्ग से आने वाले यात्रियों को मथुरा रोड, सरिता विहार और बदरपुर की ओर जाने के लिए कैप्टन गौर मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें