फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस, पसीने से तरबतर दिखे लोग... जानें अब कब बरसात करेगी तर

Sat, 06 Jul 2024 09:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे जबकि कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई जिसने उमस के स्तर को बढ़ा दिया। इससे लोग पसीने से तरबतर दिखे। हालांकि, बादल और सूरज की लुकाछिपी का खेल जारी रहा।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बूंदाबांदी होने के बाद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। दिनभर लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। शनिवार सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश जाफरपुर में हुई। मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे जबकि कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई जिसने उमस के स्तर को बढ़ा दिया। इससे लोग पसीने से तरबतर दिखे। हालांकि, बादल और सूरज की लुकाछिपी का खेल जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान दो डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को भी तेज हवा चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। रात के समय हवा में ठंडक महसूस की गई। नमी का स्तर 69 फीसदी रहा। उधर, शाम साढ़े पांच बजे तक जाफरपुर में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

आया नगर में 34 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक आया नगर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 34, पालम में 33.7 व लोदी रोड में 33.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

संतोषजनक श्रेणी में पहुंची हवा
राजधानी में हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 65 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 40 दर्ज किया गया, यह अच्छी श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 56, ग्रेटर नोएडा में 100, गुरुग्राम में 94 व फरीदाबाद में 100 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें