फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिनभर सूरज और बादलों के बीच चला लुका-छिपी का खेल, कल भी छाए रहेंगे बादल, जानें पूरा अपडेट

Fri, 27 Sep 2024 07:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी बरकरार है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 80 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शुक्रवार को दिन भर आसमान में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चला। हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जोकि 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार सबसे अधिक तापमान रिज इलाके का रहा। यहां 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। विभाग का अनुमान है कि शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी बरकरार है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 80 दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। ऐसे में हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से दक्षिण-पूर्व से दक्षिण की दिशा से चली। इससे अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 100 के पार रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार से सोमवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। इस दौरान 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा पूर्व से उत्तर-पूर्व दिशा से चलेगी। वहीं, सीपीसीबी के मुताबिक सबसे साफ हवा फरीदाबाद में रही। यहां एक्यूआई 74 दर्ज किया गया, यह संतोषजनक श्रेणी में है। साथ ही, गुरुग्राम में एक्यूआई 77, गाजियाबाद में 88, नोएडा में 85, ग्रेटर नोएडा में 111 एक्यूआई रहा।

शुक्रवार को तापमान
अधिकतम तापमान - 34.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 27.7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

शनिवार को तापमान का अनुमान
अधिकतम तापमान - 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 25 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें