फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राजधानी के कई गांव के चारों ओर पानी जमा हुआ, कुछ गांव से पानी नहीं निकल रहा

Tue, 07 Sep 2021 05:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी के कई गांव में बाढ़ के हालात हो गए हैं। इन गांव की सड़कों व गलियों में पानी का जमा हो गया है। खास बात यह है कि संबंधित विभागों ने इन गांवों से बारिश का पानी निकालने की दिशा में कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में गत सप्ताह कई दिन तक हल्की एवं भारी बारिश होने के कारण कई गांवों के चारों ओर पानी जमा हो गया है, वहीं कुछ गांवों की गलियों में बरसाती पानी अभी भी जमा है। इन गांवों में संबंधित विभागों ने पानी निकालने में रूचि नहीं लेने पर ग्रामीणों ने स्वयं मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है। दरअसल इन गांवों में लोगों के लिए आने जाने का रास्ता नहीं रहा है।

विज्ञापन


राजधानी में गत सप्ताह लगातार कई दिनों तक बारिश होने पर रावता, गालिबपुर, दौराला, झुलझुली, सारंगपुर, मलिकपुर, ईसापुर, बाकरगढ़, मुंडेला कलां, मुंडेला खुर्द, समसपुर, उजवा, कैर, रानीखेड़ा, मदनपुर, रसूलपुर, मुबारिकपुर, निठारी, मोहम्मदपुर मजरी, कंझावला, घेवरा, सावदा, निजामपुर, गढ़ी रंढाला, चांदपुर आदि गांवों के चारों ओर खेतों व खाली जगह में पानी जमा हो गया है। इन गांवों की मुख्य सड़कों के साथ-साथ संपर्क सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। इन गांवों में बारिश का पानी आबादी क्षेत्र तक पहुंचा हुआ है। इन गांवों में से कई गांव में वर्ष 1978 में आई बाढ़ जैसे हालात हो गए है।

दूसरी ओर कई गांव में बाढ़ के हालात हो गए हैं। इन गांव की सड़कों व गलियों में पानी का जमा हो गया है। खास बात यह है कि संबंधित विभागों ने इन गांवों से बारिश का पानी निकालने की दिशा में कोई पहल नहीं ली है।
विज्ञापन


चौगामा विकास समिति के महासचिव विजेंद्र सिंह ने बताया कि गांवों से बारिश का पानी निकालने के लिए संबंधित विभागों से कई बार संपर्क साधा जा चुका है, लेकिन ये विभाग पानी निकालने के लिए आगे नहीं आए। इस कारण मुबारिकपुर गांव के निवासियों ने पानी निकालने के लिए स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। वह दो दिन से दो मोटर के माध्यम से पानी निकालने में लगे हुए है।

उधर रसूलपुर गांव के रविंद्र बताते है कि वे भी बुधवार से स्वयं ही पानी निकालने की शुरूआत करेंगे। इसी तरह रानीखेड़ा के जनकेश ने बताया कि ग्रामीण एक-दो में पानी निकालने के लिए मोटर लगाएंगे। इन दोनों गांवों में तालाब के पास के इलाके में पानी भरा हुआ है। मलिकपुर गांव में भी ग्रामीण कई दिन से पानी निकालने में लगे हुए है। इस गांव का तालाब पानी से भर गया था और बारिश का पानी गांव में घुसने लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें