फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गढ़ी मांडू से वन महोत्सव की शुरुआत, अगले 15 दिनों तक 70 विधानसभाओं में चलेगा अभियान

Sat, 26 Jun 2021 06:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस कार्यकाल में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत इस साल 33 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को गढ़ी मांडू गांव से दिल्ली में वन महोत्सव अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत रविवार से दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में विधायकों के नेतृत्व में पौधारोपण किया जाएगा। इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अलग-अलग जगहों में अभियन का नेतृत्व करेंगे। 

विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस कार्यकाल में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत इस साल 33 लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगाए जा रहे पौधों का ऑडिट किया जा रहा है, जिसमें वन विभाग का ऑडिट पूरा हो चुका है। सरकार ने वृक्षारोपण नीति के तहत एजेंसियों को सूचीबद्ध कर दिया है। यानि अब पेड़ों को काटने की बजाय प्रत्यारोपण किया जा सकेगा।

पयार्वरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पिछले छह सालों से लगातार दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि वन महोत्सव अगले 15 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि वन महोत्सव के दौरान 15 दिनों में सरकार ने जो पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, उसका बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया जाए।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पुराने पेड़ों को विकास के वक्त काट दिया जाता था, लेकिन अब इन पेड़ों को बचाने के लिए सरकार ने वृक्षारोपण नीति बनाई है। जिससे अधिक से अधिक पौधों का प्रत्यारोपण किया जा सके। इसके लिए सरकार ने एजेंसियों को गठित कर दिया है।

अब आगे से कोई भी विकास का कार्य होगा, तो इन एजेंसियों के माध्यम से उस पेड़ का प्रत्यारोपण कराया जाएगा और उसकी निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में सरकार ने जो काम किया है, उसकी वजह से 25 फीसदी प्रदूषण कम करने में  हम सफल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें