फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव : पांच सितंबर को प्रत्याशी घोषित करेगी एबीवीपी, चयन के लिए बनाई चुनाव समिति

Sat, 31 Aug 2019 11:38 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
abvp flag
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (डूसू) पर एक बार फिर काबिज होने के लिए छात्र संगठन एबीवीपी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। संगठन ने सात संभावित प्रत्याशियों को मैदान में उतारा हुआ है। अब इनमें से एबीवीपी के पैनल के लिए चार उम्मीदवार तलाशे जाएंगे, जिसके लिए सात सदस्यीय चुनाव समिति बनाई गई है।

विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों के नाम पांच सितंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में और तेजी आ जाएगी। सात सदस्यों की चुनाव समिति का अध्यक्ष एबीवीपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीश मित्तल को बनाया गया है। एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनु शर्मा कटारिया, प्रदेश संगठन मंत्री आनंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी, प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह तथा केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिषेक वर्मा इस समिति के सदस्य हैं।

डॉ. अवनीश मित्तल का कहना है कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया हमेशा से पारदर्शी और लोकतांत्रिक रही है। चुनाव में अपने प्रत्याशियों को विभिन्न मानदंडों पर परखा जा रहा है। सिद्धार्थ यादव ने संगठनों का नाम लिए बिना कहा कि दूसरे संगठनों को उम्मीदवार ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


एक संगठन तो छात्रों द्वारा नकारे जाने के अपने पुराने अनुभव से डूसू चुनाव ही नहीं लड़ रहा या पैराशूट उम्मीदवार लाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक प्री-इलेक्शन कैंपेन से जो रुझान मिले हैं उसके अनुसार हम डूसू की चारों सीटों को जीत रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें