फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: यमुना में बह रहा जहरीला झाग, एक दिन पहले ही सीएम केजरीवाल ने की थी नदी को साफ करने की बात

Thu, 02 Jun 2022 10:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में यमुना नदी का ये हाल तब है जब केंद्र समेत दिल्ली की तमाम सरकारें दशकों से नदी के प्रदूषण को कम करने के लिए करोड़ों रुपये बहा चुकी हैं और दर्जनों योजनाएं चला चुकी हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के तमाम दावों और प्रयासों के बावजूद यमुना नदी में प्रदूषण कम नहीं हो रहा। गुरुवार सुबह ही यमुना नदी में जहरीला झाग बहते देखा गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही एक बार फिर यमुना नदी को साफ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी, लेकिन बीते कई सालों से यमुना नदी का हाल जस का तस है।

विज्ञापन

 
देश के सबसे बड़े कोरोनेशन प्लांट से यमुना होगी साफ: अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में देश के सबसे बड़े कोरोनेशन प्लांट से यमुना साफ होगी। इस योजना से दिल्ली में पानी की मांग भी पूरी करने में मदद मिलेगी। दरअसल कोरोनेशन एसटीपी से पानी एडवांस ट्रीटमेंट प्लांट में लाया जाएगा।

इसके बाद यह पानी यमुना के जरिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा और 50-60 एमजीडी पानी पीने में इस्तेमाल हो सकेंगे। इस तरह कोरोनेशन एसटीपी से एक तरफ सीवर के साथ-साथ यमुना साफ होगी और दूसरी तरफ पीने के पानी में भी वृद्धि होगी। बुराड़ी में पहला कोरोनेशन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है और ओखला में इससे भी बड़ा प्लांट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें