इमरान हुसैन ने आगे कहा कि उनका विभाग नियमित आधार पर अलग अलग जिलों में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण करेगा। राशन दुकानदारों को उचित इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा ताकि ई पॉइंट ऑफ सेल(पीओएस) में नेटवर्क में तकनीकी खामियों से लाभार्थियों को परेशानी न हो।
दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बुधवार को आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में राशन दुकान (एफपीएस) का औचक निरीक्षण किया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 (एनएफएसए) और प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत ई-पीओएस के माध्यम से मुफ्त राशन के सुचारू वितरण की समीक्षा के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की प्रवर्तन टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
मंत्री ने राशन लाभार्थियों से खाद्यान्न वितरण से उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर किया। निरीक्षण के दौरान राशन दुकान परिसर में साफ सफाई से नाखुश दिखे। मंत्री ने सभी डीलर को निर्देश दिया कि अनाज को व्यवस्थित रूप से रखें ताकि परिसर में स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने प्रवर्तन शाखा को रिकॉर्ड की जांच करने का आदेश देते हुए कहा कि स्टॉक में विसंगतियां मिलने पर उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत एफआईआर का प्रावधान भी शामिल है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने खाद्य -आपूर्ति विभाग को श्रेणी-वार पात्रता, स्टॉक की स्थिति, लाभार्थियों की कुल संख्या, हेल्पलाइन नंबर सहित सभी जरूरी सूचनाएं प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मंत्री ने राशन वितरण की समीक्षा की। इमरान हुसैन ने आगे कहा कि उनका विभाग नियमित आधार पर अलग अलग जिलों में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन
राशन दुकानदारों को उचित इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को कहा ताकि ई पॉइंट ऑफ सेल(पीओएस) में नेटवर्क में तकनीकी खामियों से लाभार्थियों को परेशानी न हो। कोविड -19 महामारी के कारण होने वाली आर्थिक कठिनाई को देखते हुए मार्च-अप्रैल 2020 से ही दिल्ली के लोगों मुफ्त राशन मिल रहा है। जरूरतमंद लोगों को उनके राशन कार्डों के माध्यम से और बिना राशन कार्ड के भी मुफ्त राशन लगातार मिल रहा है।