फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Sports School: दिल्ली सरकार ने उम्र-सीमा में दी छह माह की छूट, छठी से नौवीं तक के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Mon, 04 Jul 2022 06:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि पंजीकरण की अवधि व आयु सीमा में छह महीने के छूट देने से देशभर की ज्यादा से ज्यादा खेल प्रतिभाएं इस स्कूल में शामिल हो पाएंगी, जिन्हें सरकार शानदार खेल सुविधाएं व विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने के लिए तैयार करेगी।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली खेल स्कूल में दाखिले के इच्छुक छात्र अब 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही छात्रों को उम्र-सीमा में छह माह की छूट दी गई है। इससे पहले दाखिले के आवेदन की अंतिम तिथि पांच जुलाई थी। दाखिले के लिए बीती 22 जून से प्रक्रिया शुरू की गई थी।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि पंजीकरण की अवधि व आयु सीमा में छह महीने के छूट देने से देशभर की ज्यादा से ज्यादा खेल प्रतिभाएं इस स्कूल में शामिल हो पाएंगी, जिन्हें सरकार शानदार खेल सुविधाएं व विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने के लिए तैयार करेगी। बीते दिनों दिल्ली खेल विश्वविद्यालय ने अपना पहला दिल्ली खेल स्कूल लांच किया था, जहां 22 जून से इस शैक्षणिक सत्र (2022-23) के लिए कक्षा छह से कक्षा नौवीं तक पंजीकरण शुरू हो गए थे।

दिल्ली खेल स्कूल में पंजीकरण प्रक्रिया 22 जून 2022 से 12 जुलाई 2022 तक चलेगी, जिसके लिए इच्छुक छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा। साथ ही उम्र-सीमा को छह महीने बढ़ाते हुए अब आयु-गणना के लिए कट-ऑफ तारीख को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट लिंक पर जाकर निर्धारित समय में खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। 
विज्ञापन


स्कूल की मुख्य विशेषताएं व प्रस्तावित खेलों आदि के बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। एक बार पंजीकरण बंद होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को टैलेंट स्काउटिंग कैंपस के कार्यक्रम के बारे में सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन

इस तरह होगा दाखिला

दिल्ली खेल स्कूल में दाखिले के लिए दिल्ली खेल विश्वविद्यालय देश के विभिन्न राज्यों में टैलेंट स्काउटिंग कैंप आयोजित कर रहा है। दिल्ली खेल स्कूल में प्रवेश पाने के इच्छुक सभी छात्रों को टैलेंट स्काउटिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद सबसे पहले मेरिट के आधार पर छात्रों की एक सूची तैयार की जाएगी। फिर इन छात्रों को टैलेंट स्काउटिंग कैंप में आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे विशेषकर खेल परीक्षणों के साथ-साथ मोटर टेस्ट जैसे विभिन्न परीक्षणों से गुजरेंगे। इन परीक्षणों को पास करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा। यहां खेल विज्ञान केंद्र में उनके अन्य टेस्ट होंगे। अंतिम चयन से पहले छात्रों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित छात्रों को नामांकन का ऑफर दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच से मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

स्कूल में नामांकित छात्रों को विशेष कोचों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ उनके खेल प्रशिक्षण और प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा। स्कूल के छात्रों को विश्वस्तरीय कोचिंग प्रदान करने के लिए स्कूल पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और विशेषज्ञों प्रशिक्षकों को चुनेगा। साथ ही यहां विश्व स्तरीय खेल कोचिंग और सुविधाओं के अलावा स्कूल में खेल विज्ञान केंद्र और एथलीट निगरानी तंत्र भी स्थापित किया जाएगा, जो वैज्ञानिक तरीकों से छात्रों के खेल प्रदर्शन को बेहतर करने में मदद करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें