200 रुपये है ऑनलाइन आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन के लिए इच्छुक छात्रों को 200 रुपये का भुगतान करना है। यह भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा। विभाग की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह है कि भुगतान करने से पहले अभ्यर्थी अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से जांच लें। क्योंकि, एक बार फॉर्म भरने पर संशोधन नहीं होगा।
मेरिट के आधार पर दिया जाएगा दाखिला
आवेदन करने के बाद छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसके बाद एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। यदि किसी छात्र को मेरिट सूची में कोई परेशानी है तो विभाग ऐसे छात्रों को अपनी समस्या बताने के लिए भी अवसर देगा। आखिर में विभाग की ओर से अंतिम रूप से सीटों के आवंटन की सूची जारी होगी।
सीटों की संख्या के हिसाब से होगी काउंसलिंग
विभाग की ओर से अंतिम मेरिट सूची जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्रों की सुविधा को देखते हुए काउंसलिंग प्रक्रिया को भी ऑनलाइन रखा गया है। इसमें केवल शार्टलिस्टेड छात्र ही शामिल हो सकते हैं। सीटों की संख्या को देखते हुए अलग-अलग चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत छात्रों को दाखिला मिलेगा।
महिला अभ्यर्थियों के लिए ट्यूशन फीस नहीं
दिल्ली सरकार ने महिला अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क आईटीआई प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। ऐसे में दाखिला होने पर महिला अभ्यर्थियों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी। हालांकि, ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना है।
आवेदन करते समय इन दस्तावेजों को करना होगा अपलोड
- आठवीं और 10वीं का अंक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- स्कैन्ड हस्ताक्षर
- आईडी प्रूफ
- क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी
दाखिले के लिए योग्यता
कोई भी भारतीय दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है। दाखिले के समय इच्छुक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 14 साल होनी चाहिए। वहीं, आठवीं या 10वीं पास होने के साथ-साथ कम से कम 40 फीसदी अंक होने चाहिए और गणित या विज्ञान विषय से पढ़ा होना जरूरी है। जिन छात्रों ने हाल ही में अंतिम परीक्षाएं दी हैं, वे भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
दाखिला होने पर इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- अंक प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्कूल लीविंग प्रमाण पत्र
- एफिडेविट
- पासपोर्ट साइज फोटो