फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला: दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट पुशबैक के दौरान बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री

Mon, 28 Mar 2022 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जानकारी के अनुसार आज सुबह 9.26 बजे यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दिल्ली से यात्रियों को लेकर श्रीनगर के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरा एक विमान पुशबैक के दौरान बिजली के खंभे से टकरा गया। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी भी यात्री को चोट आने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज सुबह 9.26 बजे यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दिल्ली से यात्रियों को लेकर श्रीनगर के लिए जा रही थी। पैसेंजर टर्मिनल से विमान जिस वक्त रनवे के लिए जा रहा था उसी वक्त पुशबैक के दौरान वह एक बिजली के खंभे से टकरा गया।

इस दौरान विमान में यात्री सवार थे, हालांकि उन्हें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्पाइसजेट ने विमान बदलवाया जिसके बाद उसने उड़ा भरी। डीजीसीए के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की बोइंग 737-800 का दाहिना पंख एक बिजली के खंभे से टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


स्पाइसजेट ने जारी किया बयान
घटना के बाद स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कंपनी को ओर से बयान जारी करते हुए कहा, 28 मार्च को स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 160 दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान भरने वाली थी। पुश बैक के दौरान विमान का दाहिना पंख एक खंभे से टकराने के चलते एलेरॉन क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से सेवाएं सामान्य रखने के लिए एक अन्य एयरक्राफ्ट की व्यवस्था कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें