फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अस्पताल से घर लौट रहे बुजुर्ग का गला दबाकर लूटपाट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 05:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। घटनास्थल की छानबीन के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार को एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला। जिसमें पूरी घटना कैद हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में गुरुवार तड़के अस्पताल से घर आ रहे एक बुजुर्ग का गला दबाकर बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश इस बात से बेखबर थे कि उनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ ही घंटे में दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़ा गया एक बदमाश नाबालिग है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच सौ रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार एक बदमाश की पहचान जहांगीरपुरी ईई ब्लॉक निवासी अजय(18) के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बदमाश की उम्र 17 साल है। जहांगीरपुरी निवासी श्यामलाल गुरुवार तड़के चार बजे बाबूजगजीवन राम अस्पताल से घर आ रहे थे। ईई ब्लॉक के पास दो बदमाशों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। एक बदमाश उनका गला दबा दिया और दोनों बदमाश उससे लूटपाट करने लगे। बदमाश बुजुर्ग से एक हजार रुपये लूटने के बाद फरार हो गए। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। घटनास्थल की छानबीन के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार को एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला। जिसमें पूरी घटना कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज में दिख रहे बदमाशों की पहचान करने में जुट गई। कुछ ही घंटों में पुलिस को पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पास की झुग्गी में रहते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश देकर अजय को गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके नाबालिग साथी को भी दबोच लिया। जांच में पता चला कि दोनों बदमाश नशे के आदी हैं और नशे के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनकी आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें