फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली पुलिस ने रूस से किया संपर्क, एजेंसी से मांगी संदिग्ध की जानकारी

Thu, 02 May 2024 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी के स्कूलों में ई-मेल से बम की धमकी देने के मामले में इंटरपोल के जरिये पुलिस ने रूस की एजेंसी से संदिग्ध की जानकारी मांगी है। अभी तक पुलिस कोई खास जानकारी नहीं हासिल कर सकी है।
विज्ञापन
Delhi-NCR Bomb Threat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

राजधानी के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी देने वाले संदिग्ध जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने रूस की एजेंसी से संपर्क किया है। मॉस्को स्थित एजेंसी राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) से पुलिस ने इंटरपोल के जरिये संदिग्ध का नाम, पता, संपर्क विवरण, वैकल्पिक ई-मेल आईडी और संपूर्ण आईडी लॉगइन की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को मामले को लेकर पुलिस महकमे में कई बैठकों का दौर भी चला। बताया जा रहा है कि मामले में अभी तक पुलिस को ईमेल भेजने वाले के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस के अनुसार, रूस की निजी ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी मेल डाट आरयू (Mail.ru) है। डोमेन .ru इसी कंपनी का है। स्कूलों में ईमेल भेजने वाले संदिग्ध ने निजी ई-मेल सेवा प्रदाता के साथ पंजीकरण करने के बाद ईमेल आईडी savariim@mail.ru बनाई थी।

संदिग्ध ने मेल और आईपी एड्रेस आदि की पहचान छिपाने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का उपयोग किया। ऐसे में पुलिस ने रूस की एजेंसी से संपर्क कर जानकारी मांगी है।

विज्ञापन

पंजीकरण करने के बाद बनता है आईडी
पुलिस के अनुसार, .ru पर मेल आईडी बनाने के लिए पहले पंजीकरण करना होता है। इसमें संदिग्ध ने अपने बारे में जानकारी दी होगी। इसके बाद ही ईमेल आईडी बना है। ऐसे में धमकी वाला ईमेल भेजने वाले का नाम, पता, संपर्क विवरण, वैकल्पिक ईमेल आईडी और संपूर्ण आईडी लॉग इन मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें