फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोई मंच नहीं, कोई बैठक नहीं': केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने की ऑटो की सवारी, ड्राइवर पंकज से चुनाव पर चर्चा

Thu, 02 May 2024 10:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चुनाव पर चर्चा के लिए ऑटो में सवारी की। केंद्र सरकार के लाभार्थी ऑटो ड्राइवर पंकज से चर्चा की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की ऑटो की सवारी - फोटो : X/@HardeepSPuri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को एक ऑटो में सवारी की। इतना ही नहीं उन्होंने अपने एक्स पर ऑटो चालक पंकज के साथ संवाद की एक वीडियो भी साझा की। पुरी ने एक्स पर लिखा कि कोई मंच नहीं, कोई बैठक नहीं। बस दिल्ली में यूँ ही ऑटो का सफर और चालक साहब से संवाद शुरू कर दिया।

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि चालक पंकज को नरेंद्र मोदी ने पक्का आवास दिया है। पीएम उज्जवला के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर दिया है। पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है। आगे लिखा कि आसमान तप रहा था। धूप बरस रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति चालक साहब के प्रेम की छांव ने सब कुछ भुला दिया। सचमुच यह मेरे जीवन के कुछ अविस्मरणीय क्षणों में से एक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें