फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदातों का शहर दिल्ली: रिक्शा चालक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या, शरीर पर चोट के निशान... जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 Nov 2023 06:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के बाहरी इलाके में एक रिक्शा चालक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। चालक का शव शनिवार सुबह खाली मैदान में पड़ा मिला। लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
रिक्शा चालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी जिला के रणहौला इलाके में एक रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। उनका शव औद्योगिक इलाके में एक खाली मैदान में पड़ा मिला। उनके सिर पर चोट के निशान हैं और खून निकल रहा था। आशंका है कि लूटपाट का विरोध करने पर उनके सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलूओं से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त विघु शाह (35) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ बापरौला गांव स्थित प्रधान एंक्लेव में रहते थे। वह पेशे से रिक्शा चालक थे। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को बापरौला गांव के श्मशान घाट के पीछे खाली मैदान में शव पड़े होने की जानकारी मिली। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां जांच पड़ताल करने के बाद मौके से सबूत जुटाए। जांच में पता चला कि विघु के सिर में चोट के निशान थे। मृतक के पास से रिक्शे की चाबी मिली है। 
विज्ञापन

वहीं उनका रिक्शा घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर खड़ा मिला है। विघु के भाई रामजन्म ने बताया कि विघु हमेशा शाम तक घर आ जाते थे। शुक्रवार की देर रात तक उनके नहीं आने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरु की। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई अता-पता नहीं चला।

सुबह करीब छह बजे किसी ने बताया कि खाली मैदान में उनका भाई अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। परिवार वाले तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनके भाई के सिर से खून निकल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें