फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का निजी अंग काटने के मामले में बड़ा खुलासा: सुरक्षा की गुहार लगाने थाने पहुंचा था प्रेमी युगल, पुलिस ने नहीं की कोई सुनवाई

Sat, 25 Dec 2021 11:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीड़ित पक्ष को युवती को लेकर भी चिंता सता रही है। वह किस हाल में है और कहां है। इसकी जानकारी पुलिस उन्हें नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से इस मामले में पीड़ित पक्ष को भी कुछ नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली राजौरी गार्डन इलाके में युवक को अगवा कर उसके निजी अंग काटने के मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल सभी आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पीड़ित युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दिल्ली आने के बाद पीड़ित युवक और युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि आरोपियों ने युवक को अगवा कर उसकी पिटाई की और फिर उसका निजी अंग काटकर उसे जंगल में फेंक दिया। उनका आरोप है कि यदि पुलिस ने उचित कार्रवाई की होती तो आरोपित पक्ष इतना जघन्य कार्य नहीं कर पाते।

मामले की जांच के दौरान दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई। जिन्हें पुलिस अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई जगमोहन और हवलदार मुकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष की दो महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पक्ष की दो महिलाओं को वारदात में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके परिचितों के घरों पर दबिश दे रही है।

अभी तक युवती की नहीं मिली कोई खबर
उधर पीड़ित पक्ष का कहना है कि युवक की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि उन्हें युवती को लेकर भी चिंता सता रही है। वह किस हाल में है और कहां है। इसकी जानकारी पुलिस उन्हें नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से इस मामले में पीड़ित पक्ष को भी कुछ नहीं बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें