फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: घर में चल रही थी शादी की तैयारी, नौकर उड़ा ले गया एक करोड़ से अधिक का माल

Thu, 21 Jul 2022 08:48 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घर में शादी की खरीदारी के लिए सभी लोग मार्केट गए थे। दोपहर बाद जब सब लोग लौटे तो उन्हें वारदात का पता चला। फौरन मामले की खबर पुलिस को दी गई। छानबीन हुई तो सीसीटीवी कैमरे में घर का नौकर ही वारदात को अंजाम देते हुए पाया गया।
विज्ञापन
घर का नौकर करोड़ों का माल लेकर फरार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक विहार इलाके के विज्ञान विहार में मंगलवार दिन-दहाड़े एक घरेलू सहायक ने घर में सेंध लगा दी। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर से 25 लाख रुपये कैश और करीब एक करोड़ से अधिक कीमत की जूलरी उड़ा ली।

विज्ञापन


घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही हैं। परिवार उसके लिए ही खरीदारी करने मार्केट गया था। दोपहर बाद जब सब लोग लौटे तो उन्हें वारदात का पता चला। फौरन मामले की खबर पुलिस को दी गई। मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी बुला लिया गया। छानबीन हुई तो सीसीटीवी कैमरे में घर का नौकर ही वारदात को अंजाम देते हुए पाया गया।

बुजुर्ग महिला देववती देवी (62) की शिकायत पर विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी अपने साथ कितनी रकम के जेवरात ले गए हैं, फिलहाल परिवार ने उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि आरोपी एक करोड़ से अधिक कीमत के जेवरात उड़ा ले गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देववती देवी परिवार के साथ विज्ञान विहार इलाके में रहती हैं। इनके परिवार में पति रामभूल सिंह, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। परिवार का अपना कारोबार है। इसी 30 जुलाई को देववती देवी की बेटी की शादी है। घर में शादी की तैयारी चल रही है। देववती देवी के परिवार ने करीब एक साल पूर्व नीरज नामक युवक को घर में नौकर रखा था।

शिकायत के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे परिवार घर पर ताला लगाकर लाजपत नगर खरीदारी करने चला गया। इस बीच 3.30 बजे परिवार वापस लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर घर का सारा सामान फैला हुआ था। घर की मेन लोहे की अलमारी भी टूटी हुई थी। अंदर अलमारी से जेवरात और कैश का पूरा लॉकर ही गायब था। देखते ही परिवार के होश उड़ गए। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देववती ने बताया कि लॉकर में शादी के इंतजाम के लिए 25 लाख रुपये कैश और उनकी बेटी-बहुओं की जूलरी रखी हुई थी।

जूलरी की असल कीमत क्या है, इसकी जानकारी परिवार ने अभी पुलिस को नहीं दी है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि लॉकर में एक करोड़ से अधिक कीमत की जूलरी मौजूद थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तीन टीमों बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें