फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली सफलता: एके-47 से लेना चाहता था अंकित गुर्जर की हत्या का बदला, रोहित चौधरी गिरोह का शार्पशूटर गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 06:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एके-47 का इंतजाम करने और अंकित गुर्जर की हत्या का बदला लेने की बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के गैंगस्टर रोहित चौधरी गिरोह का शार्पशूटर सतेन्द्र उर्फ सत्ते तिहाड़ जेल की सेल नंबर-तीन में मृत मिले अंकित गुर्जर की हत्या का बदला एके-47 से लेना चाहता था। वह एके-47 से तिहाड़ जेल के उपाधिक्षक नरेन्द्र कुमार मीणा की हत्या करना चहाता था। वह एके-47 के लिए पलवल के गैंगस्टर अजय गुर्जर को बोल रहा है।

विज्ञापन


एके-47 का इंतजाम करने और अंकित गुर्जर की हत्या का बदला लेने की बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सतेन्द्र उर्फ सत्ते को समय से गिरफ्तार कर रोहिणी जेल के निलंबित अधिकारी की हत्या की वारदात रोक दी है।

स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार दो लोगों की बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसमें सतेन्द्र उर्फ सत्ते तिहाड़ जेल के अधिकारी की हत्या के लिए पलवल के गैंगस्टर अजय गुर्जर से एके-47 मांग रहा है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के बाद अंकित की मौत को लेकर हरी नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ऑडियो में बात कर रहे बदमाशों की पहचान करने में लगी हुई थी। करीब दस दिन की जांच के बाद इन बदमाशों की पहचान हुई।

एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार व एसआई राजेश की टीम ने घेराबंदी कर ट्रांजिट कैंप, गोविंदपुरी निवासी सतेन्द्र उर्फ सत्ते(28) को 17 को चिराग दिल्ली से पकड़ लिया। इसके पास से एक .32 बोर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए गए। सतेन्द्र विरोध गिरोह के प्रिंस की हत्मा में जमानत पर बाहर आया हुआ था। उसके खिलाफ हत्या, रॉबरी, झपटमारी, धमकी व आम्र्स एक्ट आदि के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

दक्षिण दिल्ली को लेकर चल रही थी रंजिश-
सतेन्द्र रोहित चौधरी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। दक्षिण दिल्ली में अपनी सत्ता जमाने के लिए इसकी प्रिंस तिवातिया गिरोह से रंजिश चल रही थी। सतेन्द्र अंकित गुर्जर का साथी था। अंकित गुर्जर चार अगस्त को तिहाड़ जेल की सेल नंबर तीन में मृत मिला था। आरोप है कि सेल में मोबाइल मिलने के चलते तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने उसकी पिटाई की थी। इस कारण अंकित गुर्जर की मौत हो गई थी।

तिहाड़ जेल के अधिकारी की हत्या करना चहाता था-
अंकित गुर्जर ने पूछताछ में बताया कि वह तिहाड जेल के उपाधिक्षक नरेन्द्र कुमार मीणा की हत्या करना चहाता था। इसके लिए वह एके-47 मांगा रहा था। एके-47 सेवह इसलिए हत्या करना चहाता था ताकि उसका दबदबा बना रह सके। सतेन्द्र को लगता है कि नरेन्द्र कुमार मीणा ने पीट-पीट कर अंकित गुर्जर की हत्या की है। तिहाड़ जेल के अधिकारी की हत्या करने के लिए उसने पलवल के गैंगस्टर अजय गुर्जर से एके-47 मांगी थी।

दक्षिण दिल्ली में रंगदारी वसूलते थे-
सतेन्द्र अपने साथियों के साथ दक्षिणी दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर, सट्टा ऑपरेटर, बुकिज व बिल्डर से रंगदारी वसूलते थे। दक्षिण दिल्ली में अपने राज को कायम करने के लिए सतेन्द्र, अंकित गुर्जर, रोहित चौधरी व अन्य ने प्रिंस तेवतिया गिरोह के सदस्य प्रिंस की हत्या छह मई, 2019 को कर दी थी।

फरारी के दौरान अजय गुर्जर के पास छिपे थे-
ऑडियो में काम करने वाला व्यक्ति खुद को मृतक अंकित गुर्जर का साथी बता रहा था। उसने अंकित गुजर की हत्या का बदला लेने के लिए अजय गुर्जर से मदद मांगी थी। कॉल करने वाला(सतेन्द्र उर्फ सत्ते) अजय गुर्जर को बता रहा है कि हत्या की एक वारदात के बाद फरारी के दौरान वह उसके पास रूके थे। अंकित ने भी उसके साथ फरारी काटी थी। इसमें अजय गुर्जर कह रहा है कि एके-47 की क्या जरूरत है। पिस्टल व तमंचे भी हत्या की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें