फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबित हुई तकनीक की ताकत: गूगल से गांव तक पहुंची दिल्ली पुलिस, हत्या की आरोपी पत्नी अपने प्रेमी संग पकड़ी गई

Sun, 21 Apr 2024 10:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसआई दीपक शर्मा ने गूगल पर बधमारा गांव की खोज की गई तो पता चला कि उक्त गांव यूपी के जिला सीतापुर के क्षेत्र में है। जिला पुलिस लाइन, सीतापुर से पूछताछ करने पर पता लगा कि गांव बधमारा थाना बिसवां क्षेत्र में आता है। 
विज्ञापन
गूगल के माध्यम से पकड़ी गई कातिल पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी बाग के मादीपुर में स्थित झील पार्क में एक व्यक्ति का शव मिला। शुरू में शव की पहचान नहीं हो रही थी। पुलिस को मृतक के हाथ में एक नाम लिखा दिखा। पुलिस ने गूगल पर सर्च किया तो पता लगा कि ये सीतापुर, यूपी में स्थित एक गांव का नाम है। दिल्ली पुलिस यूपी पुलिस के जरिए मृतक के भाई तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पत्नी ने प्रेमप्रसंग के चलते प्रेमी से अपने पति की हत्या करवाई है।

विज्ञापन

पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मादीपुर से सटे झील पार्क में एक शव के पड़े होने की सूचना पुलिस को 15 अप्रैल को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पंजाबी बाग थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष योगेंदर यादव व मादीपुर चौकी प्रभारी दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। यहां करीब 30-35 साल के एक पुरुष का शव वहां पड़ा हुआ था। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। चेहरे पर शव के पास पड़े पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। एसीपी पंजाबी बाग विजय सिंह ने तुरंत क्राइम टीम और एफएसएल रोहिणी टीम को मौके पर बुलाया। शव के जांच करने पर दिखा कि मृतक की दाहिनी बाजू पर दिनेश कुमार ग्राम बधमरा का टैटू खुदा हुआ था।

एसआई दीपक शर्मा ने गूगल पर बधमारा गांव की खोज की गई तो पता चला कि उक्त गांव यूपी के जिला सीतापुर के क्षेत्र में है। जिला पुलिस लाइन, सीतापुर से पूछताछ करने पर पता लगा कि गांव बधमारा थाना बिसवां क्षेत्र में आता है। मृतक की तस्वीरें मोबाइल फोन के माध्यम से स्थानीय पुलिस स्टेशन बिसवां के साथ साझा की गईं। गांव में रहने वाली जगदीश ने मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र मैकू के अपने भाई के रूप में की। जगदीश से पूछताछ करने पर पुलिस दयानंद धर्मकांटा, फिरानी रोड मुंडका में रहने वाली पत्नी अनीता तक पहुंची। वह पूछताछ में अपने बयान बदल रही थी।

आठ वर्ष के बेटे ने किया खुलासा
पत्नी अनीता जब बार-बार बयान बदल रही थी तब पुलिस ने दिनेश के आठ वर्षीय बेटे से पूछताछ की। बेटे ने बताया कि मादीपुर के एक चाचा अक्सर घर पर आते थे। जब भी चाचा उनके घर आते थे तो सभी बच्चों को बाहर भेज दिया जाता था। कड़ाई से पूछताछ करने पर अनीता ने जेजे कॉलोनी, मादीपुर निवासी अतिराज उर्फ कालू पुत्र रामअवतार का अपने घर आना स्वीकार किया। इसके बाद चौकी प्रभारी दीपक शर्मा की टीम ने अनीता व अतिराज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शराब पिला कर हत्या की
अतिराज ने पहले दिनेश को शराब पिलाई और फिर झगड़ा होने पर पत्थर से सिर पर कई बार कर दिनेश की हत्या कर दी। अतिराज ने रात करीब 8 बजे अनीता को फोन दिनेश की हत्या की बात बताई। सीसीटीवी विश्लेषण करने पर पता चला कि आरोपी अतिराज घटना के बाद वापस अपने घर पहुंचा, जहां उसने खून से सने अपने कपड़े बदले और उसके बाद फिर से कमरे से बाहर चला गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके भाई जगदीश को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी अतिराज उर्फ कालू ने मृतक की हत्या के समय जो कपड़े पहन रखे थे वह खून से सने कपड़े आदि बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें