फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बदमाश बड़े शौकीन हैं: 8.75 लाख की लूट को अंजाम देकर घूमने जा रहे थे मनाली, रास्ते से पुलिस ने दबोचा

Thu, 15 Sep 2022 07:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बदमाशों को मनाली के रास्ते में पड़ने वाले गन्नौर, सोनीपत से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे हुए 7.82 लाख रुपये, दो बाइक व एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली में रहने वाले पांच बदमाश 8.75 लाख रुपये लूटने के बाद मनाली घूमने जा रहे थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इन बदमाशों को मनाली के रास्ते में पड़ने वाले गन्नौर, सोनीपत से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे हुए 7.82 लाख रुपये, दो बाइक व एक कार बरामद हुई है।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन विहार निवासी सरफराज, निहाल विहार निवासी फरमान उर्फ फट्टू, सुल्तानपुरी निवासी सुहैल अख्तर, रोहिणी निवासी सौरभ वशिष्ट और अमन विहार निवासी गौरव के रूप में हुई है। अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों ने चाकू से हमला कर डिस्ट्रीब्यूटर नरेश सिंह से 12 सितंबर को 8.75 लाख रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन

नरेश सिंह पैसों को बैंक में जमा कराने जा रहा था। मामला दर्ज कर अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन व महिपाल सिंह की टीम ने जांच शुरू की। इसके बाद मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर इनकी लोकेशन ट्रेस कर गन्नौर, सोनीपत से पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें