फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDA Board Meeting: ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के आवंटन को मंजूरी, मल्टीलेवल पार्किंग के लिए दरों का भी हुआ निर्धारण

Thu, 15 Sep 2022 07:44 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बैठक में आईएफसी होलंबी कलां व नरेला में ट्रांसपोर्ट ट्रेडर्स को भूमि आवंटन के लिए पूर्व निर्धारित दरों का निर्धारण किया गया। वहीं, वर्ष 2022-23 के लिए व्यावसायिक व औद्योगिक संपत्तियों के लीज होल्ड से फ्री होल्ड में परिवर्तन की गणना करने और मल्टीलेवल पार्किंग के लिए दरों का निर्धारण भी किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली विकास प्राधिकरण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीए बोर्ड की बैठक में गुरुवार को महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बोर्ड ने स्व-स्थान स्लम पुनर्वास योजना के तहत ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के आवंटन की अनुमति दी। इसके अलावा आईएफसी होलंबी कलां व नरेला में ट्रांसपोर्ट ट्रेडर्स को भूमि आवंटन के लिए पूर्व निर्धारित दरों का निर्धारण किया। वहीं, वर्ष 2022-23 के लिए व्यावसायिक व औद्योगिक संपत्तियों के लीज होल्ड से फ्री होल्ड में परिवर्तन की गणना करने और मल्टीलेवल पार्किंग के लिए दरों का निर्धारण भी किया गया।

विज्ञापन

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान स्व-स्थाने स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत जेलर वाला बाग व अशोक विहार में निर्मित ईडब्लूएस फ्लैटों के आवंटन की अनुमति दी। जेलरवाला बाग के पात्र जेजेवासियों को 1,71,000 रुपये (पांच वर्ष के लिए रखरखाव प्रभारों के रूप में 30,000 रुपये सहित) के भुगतान पर जेजे क्लस्टर के समीप 1675 निर्मित ईडब्लूएस फ्लैटों में शिफ्ट किया जाएगा। यहां लगभग 1640 परिवार है। पात्र परिवारों को ड्रा ऑफ लॉटस के माध्यम से इन ईडब्लूएस फ्लैटों को आवंटित किया जाएगा। जे जे क्लस्टर जैलरवाला बाग के पात्र परिवारों के पुनर्वास के बाद लगभग 11,129 वर्ग मीटर की खाली पड़ी भूमि का डीडीए नीलामी के माध्यम से निपटान करेगा।

विज्ञापन

डीडीए आईएफसी होलम्बी कलां व नरेला में ट्रांसपोर्ट ट्रेडर्स को भूमि के आवंटन के लिए पूर्व-निर्धारित दरों (पीडीआर) को अनुमोदन दे दिया है। मास्टर प्लान के प्रावधानों के अनुसार वॉल सिटी और विशेष क्षेत्र में मौजूद ट्रांसपोर्ट ट्रेडर्स के गोदामों को होलम्बी कलां व नरेला में इंटिग्रेटेड फ्रेट कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट करने की आवश्यकता है। वहीं वर्ष 2022-23 के लिए व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियों व मल्टीलेवल पार्किंग के संबंध में लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में परिवर्तन प्रभारों की गणना के लिए भूमि दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें