दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 करोड रुपए की हीरोइन बरामद की है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।स्पेशल सेल ने तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 करोड रुपए की हीरोइन बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से 934 किलोग्राम हीरोइन बरामद हुई है, तीनों आरोपी राजस्थान के हैं।
विज्ञापन
आरोपी अमारा राम, मानाराम चौधरी और भल्ला राम चौधरी उत्तर पूर्वी राज्यों से हीरोइन को कार में छुपा कर लाते थे और फिर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में सप्लाई करते थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीनों को रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।