फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बिल जमा न होने पर बिजली काटने की देते थे धमकी, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पांच ठगों को किया गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 07:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह लोग फिलहाल बिजली बिल जमा न करने पर बिजली काटने की धमकी देकर वसूली कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली बिल न जमा करने पर मीटर काटने की धमकी देकर उगाही करने वाले गैंग के पांच बदमाशों को दक्षिण जिला के साइबर थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल नाहक (20), शुभम सिंह (22), आनंद सिंह (22), रौनक शाह (21) और सूरज रजक (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और चार डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। इन लोगों ने दक्षिण जिला में एक व्यक्ति से सेक्सटॉर्शन के जरिये एक लाख रुपये ठगे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मनीष चौहान नामक व्यक्ति ने दक्षिण जिला के साइबर थाने में शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि एक एप के जरिये उन्होंने एक अश्लील एप की सर्विस ली। इसके बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल किया जाने लगा। पीड़ित से धीरे-धीरे एक लाख रुपये वसूल लिये गए।
विज्ञापन


मनीष की शिकायत पर पुलिस ने 14 सितंबर को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन का पता किया तो वह पश्चिम बंगाल की मिली। एक टीम को वहां भेजा गया। हावड़ा में पांचों आरोपियों को दबोच लिया गया। इनको कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इनको ट्रांजिट रिमांड पर 48 घंटे के लिए दिल्ली लाने की इजाजत दी गई। बाद में आरोपियों को रविवार को दिल्ली लाया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह लोग फिलहाल बिजली बिल जमा न करने पर बिजली काटने की धमकी देकर वसूली कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें