फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: टीकरी बॉर्डर पर कुछ हिस्से से हटाई गई बैरिकेडिंग, जल्द रास्ता खुलने की उम्मीद

Thu, 28 Oct 2021 10:22 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस का कहना है कि टीकरी बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) और गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी) पर इमरजेंसी रूट बहाल करने की योजना है। बॉर्डर पर लगे बैरिकेड्स किसानों की सहमति से हटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर पर हटाए जा रहे अवरोधक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन के 11 माह बाद दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को हटाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने गुरुवार शाम तक रोहतक रोड पर लगाए गए बैरिकेड को काफी हद तक हटा दिया है। साथ ही दिल्ली पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में है और किसानों से रास्ता देने के लिए बातचीत की जा रही थी।

विज्ञापन


टिकरी बॉर्डर पर पुलिस और किसान नेताओं का बैठकों का दौर जारी था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक अगर किसान सहमत हो जाते हैं तो टिकरी बॉर्डर को खोल दिया जाएगा। दूसरी तरफ सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड को हटाने का लेकर कोई हलचल नहीं दिखाई दी। बाहरी जिला डीसीपी परमिंदर का कहना था कि दिल्ली पुलिस बैरिकेड नहीं हटाया, हालाकि अन्य सामान को हटाया जा रहा है।

बाहरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रोहतक रोड पर कई स्तर पर बैरिकेड लगाए हुए थे। इन बैरीकेड को हटाना शुरू कर दिया है। कई जगह से बैरिकड हटा लिए गए हैं। सिर्फ आखिरी वाले बैरिकड्स लगे हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान नेताओं से प्रदर्शन स्थल से रास्ता देने की बात की जा रही है। अगर वह रास्ता देने को तैयार हो जाते हैं तो शुक्रवार शाम तक रोतहतक रोड को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें