फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से जंग के लिए जारी की वेबसाइट, आप भी जान सकेंगे क्या है आपके क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर

Thu, 28 Oct 2021 07:54 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रदूषण से लड़ाई के खिलाफ एक वेबसाइट लॉन्च की है। इसके माध्यम से लोग ई-वाहनों, उनकी चार्जिंग स्टेशन, बसों के रूट जैसी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे...
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को एक नई वेबसाइट (http://www.delhifightspollution.in/) लॉन्च की। यह वेबसाइट पर्यावरण को बचाने के लिए दिल्ली सरकार के द्वारा उठाए गए सभी कदमों की एक मंच पर जानकारी देगी। इस वेबसाइट के माध्यम से लोग यह भी जान सकेंगे कि किस तरह के कदम से प्रदूषण को कम करने में कितनी मदद मिलती है। साथ ही लोग अपने क्षेत्र में प्रदूषण के वर्तमान स्तर की रियल टाइम जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। इस वेबसाइट पर दिल्ली के बसों के रूट और उन पर चलने वाली बसों की पूरी जानकारी भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा ई-वाहनों और उनके चार्जिंग स्टेशंस की जानकारी भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रदूषण से लड़ाई के खिलाफ एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर दिल्ली सरकार के प्रदूषण के खिलाफ उठाए जा रहे सभी कदमों की जानकारी मिलेगी। यह कई मायनों खास वेबसाइट रहेगी क्योंकि इसके माध्यम से लोग ई-वाहनों, उनकी चार्जिंग स्टेशन, बसों के रूट जैसी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने एक चैटबोट भी उपलब्ध कराया है, जिससे लोग पर्यावरण से संबंधित अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे। पर्यावरण मंत्री ने युवाओं से अपील की है कि वह भी खुलकर पर्यावरण के प्रति सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दें, ताकि राजधानी का प्रदूषण स्तर कम किया जा सके और दिल्ली को बेहतर हवा प्रदान की जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें