फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आरएमएल अस्पताल में हड़ताल करेंगी नर्सिंग यूनियन, मांगे न मानने पर बढ़ा दिया जाएगा समय

Mon, 20 Sep 2021 02:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वहीं आरएमएल प्रशासन का कहना है कि हड़ताल में शामिल होने वाली नर्सों पर कार्रवाई करेगा। वहीं नर्सिंग अधीक्षक व नर्सिंग अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल की नर्सों ने 20 सितंबर से प्रतिदिन एक घंटे हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। नर्सों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 27 सितंबर से हड़ताल को बढ़ाकर प्रतिदिन दो घंटे (नौ से 11) कर दिया जाएगा। दिल्ली नर्सिंग यूनियन (डीएनयू) की ओर से यह जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से नर्सिंग अधीक्षक और सभी नर्सिंग अधिकारियों को इस मामले में पत्र जारी कर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


हड़ताल में शामिल होता है तो उनकी सूची उपलब्ध कराएं
अस्पताल के उपनिदेशक प्रशासन राजीव जायसवाल द्वारा जारी पत्र में नर्सिंग अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई नर्स या नर्सिंग अधिकारी हड़ताल में शामिल होता है तो उनकी सूची उपलब्ध कराएं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि नियमानुसार कोई भी सरकारी कर्मी बिना अनुमति के किसी भी प्रदर्शन या हड़ताल में शामिल नहीं हो सकता है। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रोन्नति, नर्सिंग अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती और बाहर से नर्सों की आउटसोर्सिंग करने का आरएमएल अस्पताल की नर्सों द्वारा काफी समय से विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें