फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : देश की राजधानी में भी अब व्यापारी भवन होगा

Tue, 10 Aug 2021 06:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारी भवन बनाने की घोषणा की
विज्ञापन
इंडिया गेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी में भी अब व्यापार भवन होगा। दिल्ली व्यापार भवन में अन्य प्रदेश के आने वाले व्यापारियों को भी सुविधा मिलेगी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने स्थापना के 40वें वर्ष में इसका निर्णय लिया है। 40वें व्यापारी दिवस के मौके पर सर्वसम्मति से इसे स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारी दिवस का आयोजन किया। कोविड की वजह से पिछले साल की तरह ही वेबिनार के माध्यम से व्यापारी वर्ग इस कार्यक्रम में जुड़ा। व्यापारियों ने इस मौके पर अपनी समस्याओं से व उनके समाधान पर चर्चा की। वेबिनार में केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री बनवारी लाल वर्मा ने कहा देश का व्यापारी समाज का राष्ट्र के विकास गतिविधियों मे अतुलनीय योगदान है। 

कोविड के दौर मे जब हर तरफ लोग परेशान थे। तब व्यापारी वर्ग ने आगे बढ़कर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए अहम रोल अदा किया। इसके पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने लोकसभा क्षेत्र से फोन के जरिए भेजे संदेश मे कहा कि वे श्याम बिहारी मिश्रा से काफी प्रभावित हैं। व्यापारियों को वार्ता के लिए भी आमंत्रित किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने वेबिनार की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ की तरह होता है, इतिहास गवाह है कि व्यापारी समाज ने इस देश को पुराने समय से ही समाज को धर्मशाला, अस्पताल, पौशालों आदि धर्मार्थ कार्य करता आया है। 

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन ने व्यापारी समुदाय को इस दिन की बधाई देने के साथ ही संस्था के पूर्व अध्यक्ष भीकूराम जैन, श्याम बिहारी मिश्रा व मनोहर लाल कुमार के योगदान के लिए याद किया गया व श्रद्धांजलि दी गई।

व्यापारी दिवस की खास बात यह रही कि इसमें सर्वसम्मति से दिल्ली में एक व्यापारी भवन बनाने का फैसला लिया गया। इसके निर्माण के लिए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक पवन कुमार ने मनोहर लाल कुमार के नाम पर पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रेम अरोड़ा ने उद्योगिक संस्थान एमडीएच की तरफ से ग्यारह लाख रुपए और अपनी तरफ से एक लाख रुपए का योगदान देने का ऐलान किया। 

इस मौके पर पवन कुमार, राकेश कुमार यादव समेत अन्य व्यापारियों ने जीएसटी व अन्य करों की प्रणाली व ढांचे का सरलीकरण करने की मांग भी की। कहा कि सरकार देश की आर्थिक प्रगति में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले इस वर्ग की लगातार अनदेखी करती आ रही है। नियम कायदों की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो मजबूरन सड़कों पर उतर कर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें