फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती की संदिग्ध मौत: दो दिन तक कमरे में पड़े रहे दोनों के शव, घर से आ रही थी बदबू, सवाल ये हत्या या खुदकुशी?

Fri, 17 Jun 2022 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के निर्माण विहार इलाके में बुजुर्ग दंपती के शव बंद कमरे में पड़े मिले हैं। ऐसे में दोनों की खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। दंपती दोनों घर में अकेले रहते थे। उनकी बेटी व बेटा परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। पुलिस उनके भाई और अन्य लोगों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
इसी घर में बरामद हुए बुजुर्ग दंपती के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुजुर्ग का शव बिस्तर पर मिला, जबकि पत्नी का शव बाथरूम में पड़ा था। छानबीन के दौरान उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। आशंका है कि बुजुर्ग दंपती ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अमेरिका में रहने वाले उनके बेटा और बेटी को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत बुजुर्ग दंपति की शिनाख्त विजय कुमार तलवार (80) व उनकी पत्नी सविता (75) के रूप में हुई है। विजय कुमार अपने परिवार के साथ निर्माण विहार कालोनी में पहली मंजिल पर रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सविता, बेटा विवेक व बेटी सुधा और परिवार के अन्य सदस्य हैं। छानबीन में पता चला कि उनका बेटा और बेटी शादीशुदा हैं और अपने परिवारों के साथ अमेरिका में रहते हैं। उनके भाई प्रमोद ने बताया कि विजय अमेरिका में रहकर नौकरी करते थे। पिछले 14 साल से पत्नी के साथ निर्माण विहार में रह रहे थे। भूतल पर प्रमोद तलवार (70) अपने पत्नी के साथ रहते हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रमोद ने फोन कर पुलिस को बताया कि उनके भाई और भाभी दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच चुके थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दमकल कर्मियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया। घर से बदबू आ रही थी। बुजुर्ग का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था, जबकि उनकी पत्नी का शव बाथरूम में पड़ा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

दो दिन पहले खुदकुशी करने की आशंका
छानबीन के दौरान मृतक के भाई प्रमोद तलवार ने बताया कि गुरुवार को सोसाइटी का एक सदस्य उनके भाई के घर पर गए थे, लेकिन उनके भाई ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद वह प्रमोद के पास आए। प्रमोद ने बताया कि वह सो रहे होंगे। इसलिए उन लोगों ने उन्हें परेशान नहीं किया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद कूड़ा लेने वाला भी उनके घर गया, लेकिन उन लोगों ने दरवाजा नहीं खोला।

प्रमोद तलवार ने बताया कि उनकी भाभी शाम को सब्जी लेने के लिए बाजार भी नहीं गई। शुक्रवार को जब उन लोगों ने कूड़ा वाले के लिए दरवाजा नहीं खोला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और वह दरवाजा खुलवाने के लिए आए। काफी आवाज देने पर जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने छानबीन कर बताया कि जिस अवस्था में उनकी लाश मिली है। इससे आशंका है कि दो दिन पहले ही उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें