आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। इस दौरान हवा पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलीं। वहीं, हवा की गति छह से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है।
प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आसमान साफ रहेगा और सुबह से समय हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूप नहीं खिलेगी।
रिज इलाका रहा सबसे अधिक ठंडा
रिज में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 5.4, पालम में 5.5 व लोधी रोड में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पीतमपुरा में 19.1, आया नगर में 18.8, रिज में 18.3 और पूसा में 18.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।
बुधवार को तापमान
अधिकतम-18.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5.7 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दो दिन का तापमान जाने की संभावना
बृहस्पतिवार को तापमान
अधिकतम-18 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार को तापमान
अधिकतम-19 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-6 डिग्री सेल्सियस