दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और 9.00 बजे के बाद से कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर के बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर में आज सुबह बारिश होने का अनुमान था जो सही साबित हुआ है।
मंगलवार को मौसम रहा अलग, सर्दी में भी हुआ गर्मी का अहसास
दिल्ली में बीते सप्ताह कड़कड़ाती सर्दी को झेल रहे थे, लेकिन मंगलवार को सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। दरअसल मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते साल चार जनवरी को अधिकतम तापमान 15.8 और वर्ष 2020 में चार जनवरी को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।