फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में बदल रहा मौसम, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट, मिलेगी गर्मी से राहत

Tue, 14 Jun 2022 09:39 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों में आगामी दिनों में बारिश होने से गर्मी से निजात मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और आसपास बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। मंगलवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली भी है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में आगामी कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में बुधवार से शनिवार तक बारिश हो सकती है। इसके अलाव कुछ दिन दक्षिण-पूर्वी यूपी, दक्षिण-पश्चिमी बिहार और झारखंड में लू चल सकती है। बुधवार को चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने गुरुवार से शनिवार तक चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में और यूपी के कुछ हिस्सों में बहुत तेज बारिश हो सकती है। बारिश होती है तो इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। लोग कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें