फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Sun, 04 Aug 2024 06:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं, विभाग की ओर से छह अगस्त से यलो अलर्ट की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। बारिश होने से उमस और पसीने से बेहाल लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने कल ही बादल छाने, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई थी। 

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.4 एमएम बारिश दर्ज हुई। शाम को सफदरजंग व मयूर विहार में 4.5 एमएम, नरेला में 3.5 एमएम और पालम व दिल्ली विश्वविद्यालय में 1.5 एमएम बारिश दर्ज हुई। सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार से अगले तीन दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें