वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दिल्ली में शीतलहर की संभावना को देखते हुए वायु गुणवत्ता के बिगड़ने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद पारे में वृद्धि होने के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार के आसार हैं।
उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की तेजी की वजह से बीते 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार आया है। इस कड़ी में ग्रेटर नोएडा की हवा एक्यूआई में 80 अंकों की गिरावट के बाद 160 एक्यूआई के साथ औसत श्रेणी में पहुंच गई है। अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। हालांकि, शीतलहर की स्थिति में वायु गुणवत्ता बिगड़कर खराब के उच्चतम स्तर से लेकर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवा की रफ्तार 14 से 16 किमी प्रतिघंटा रही। वहीं, मिक्सिंग हाइट का स्तर 950 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स पांच हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया। आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि वायु गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार इन मौसमी दशाओं में अगले 24 घंटे में थोड़ा अंतर आ सकता है। इस कड़ी में हवा की रफ्तार 12 से 14 किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट 900 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर 3500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को हवा की रफ्तार घटकर चार से आठ किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट एक हजार मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स तीन हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड हो सकता है।
वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दिल्ली में शीतलहर की संभावना को देखते हुए वायु गुणवत्ता के बिगड़ने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद पारे में वृद्धि होने के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार के आसार हैं। आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि 22 दिसंबर को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। इसके बाद 25 दिसंबर से हवा में सुधार दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 271 रहा। इससे एक दिन पहले यह 291 व शुक्रवार को 329 दर्ज किया गया था। बीते छह दिन बाद दिल्ली का एक्यूआई शनिवार को बहुत खराब से खिसक कर खराब श्रेणी में पहुंचा था। एनसीआर में गुरुग्राम और नोएडा की हवा में भी अधिक अंतर आया है। गुरुग्राम का एक्यूआई जहां 207 रहा वहीं, नोएडा का 203 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले गुरुग्राम का 287 व नोएडा का 256 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ था।