फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राकांपा ने नगर निगम चुनाव लड़ने का ऐलान किया

Fri, 28 Jan 2022 05:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक सवाल के जवाब में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करके चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन करने के लिए किसी भी दल से तालमेल नहीं किया गया है। पार्टी अपने स्तर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
NCP Logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने तीनों नगर निगम का लड़ने का ऐलान किया है। इस संबंध में पार्टी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि पार्टी ने सभी 272 वार्डों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से इनकार नहीं किया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में तीनों नगर निगम के समस्त 272 वार्डों में उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने काफी दिनों से चुनाव की तैयारी आरंभ कर रखी है। इस संबंध में इलाके में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव की तैयारी के सिलसिले में प्रदेश इकाई का नए सिरे से गठन किया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष फतेह सिंह एवं पूर्व विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह समेत 10 उपाध्यक्ष, एक संगठन महासचिव, आठ महासचिव, एक प्रवक्ता, सात सचिव एवं लीगल सैल चेयरमैन की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने एक सवाल के जवाब में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करके चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन करने के लिए किसी भी दल से तालमेल नहीं किया गया है। पार्टी अपने स्तर पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें