फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: शाहजहांपुर से दिल्ली आया...प्रेमिका को मिलने के बहाने बुलाकर किया कत्ल, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया चौंकाने वाला सच

Sat, 25 Jun 2022 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मोहन गार्डन स्थित एक पार्क में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लैकमेल से परेशान होकर प्रेमी ने ही महिला की हत्या की थी। आरोपी ने शाहजहांपुर (यूपी) से आकर दिल्ली में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दावा किया है कि उसका महिला के साथ एक साल से संबंध था। महिला उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी थी और पैसे की मांग कर रही थी।
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहजहांपुर (यूपी) निवासी अजय (26) के रूप में हुई है। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को मोहन गार्डन स्थित एक पार्क में महिला के शव पड़े होने की जानकारी मिली। 

जांच में पाया कि शाहजहांपुर यूपी की रहने वाली महिला की हत्या चुन्नी से गला दबाकर की गई है। महिला के छह बच्चे हैं। वह दस दिन पहले अपनी भाभी के पास आई थी और पास ही एक फैक्टरी में काम करने लगी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का मोबाइल फोन गायब है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसके बाद बृहस्पतिवार देर रात आरोपी को मोहन गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि एक साल पहले महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। कुछ दिन पहले महिला उससे पैसे की मांग करने लगी। 

पैसे नहीं देने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। इसी बीच आरोपी को पता चला कि महिला दिल्ली जा रही है। उसने हत्या की साजिश रची और वह दिल्ली आ गया। 22 जून को महिला को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

पैसे नहीं देने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। इसी बीच आरोपी को पता चला कि महिला दिल्ली जा रही है। उसने हत्या की साजिश रची और वह दिल्ली आ गया। 22 जून को महिला को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें