फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सब्जी मंडी में कारोबारी को गोली मारकर साढ़े तीन लाख लूट ले गए बदमाश

Wed, 09 Feb 2022 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक पीड़ित दीपक बंसल (63) परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहते हैं। इनका खारी बावली में आलू के चिप्स का कारोबार है।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मारकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। सीने में गोली लगने के बाद पीड़ित तरुण बंसल (34) को सेंट स्टीफन अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने तरुण के पिता दीपक बंसल की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित दीपक बंसल (63) परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहते हैं। इनका खारी बावली में आलू के चिप्स का कारोबार है। सोमवार शाम सात बजे को दीपक अपने बेटे तरुण के साथ ई-रिक्शा तीस हजार मेट्रो स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन


ई-रिक्शा से उतरकर दोनों मेट्रो में सवार होने के लिए स्टेशन की ओर पैदल बढ़ने लगे। इस बीच बाइक सवार दो वहां पहुंचे। आते ही बदमाशों ने तरुण के हाथ से रुपयों का बैग छीनने का प्रयास किया। धक्का-मुक्का होने पर आरोपी ने पिस्टल निकाल ली। वह तरुण को गोली मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद भी तरुण ने रुपयों का बैग नहीं छोड़ा।

आरोपी ने अचानक गोली चला दी। दो गोली चलाकर बदमाशों ने तरुण से रुपये का बैग लूट लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। एक गोली तरुण के सीने में लगी। फौरन दीपक खुद ही बेटे को लेकर सेंट स्टीफन अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर होने पर उनको तुरंत महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तरुण का ऑपरेशन कर उसके सीने से गोली निकाल दी गई। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस दीपक बंसल की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें