फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गौतम बोले- मुख्यमंत्री कोविड-19 आर्थिक सहायता योजना के लाभार्थियों तक शीघ्र पहुंचाएं मदद

Wed, 25 Aug 2021 09:09 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कागजों की कमी के बहाने इन लोगों को कार्यालयों में बार-बार आने के लिए मजबूर न किया जाए।
विज्ञापन
राजेन्द्र पाल गौतम - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि कोविड पीड़ित परिवारों की मदद पहुंचाने में किसी तरह की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के जो लोग स्वयं सामने आ चुके हैं, शेष परिवारों की अधिकारी अपने स्तर पर पहचान सुनिश्चित करें और इन परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि कागजों की कमी के बहाने इन लोगों को कार्यालयों में बार-बार आने के लिए मजबूर न किया जाए।

विज्ञापन


समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इन परिवारों के पास कागजों की कमी होना मदद करने में किसी तरह से बाधा नहीं बनना चाहिए। अधिकारी पीड़ितों के कागजों में कमी निकालने की बजाय स्वयं मदद कर उनकी कागजी कार्यवाही पूरी करें और जल्द से जल्द मदद मिलना सुनिश्चित करें।

योजना के अंतर्गत अब तक मासिक पेंशन के लिए कुल 3103 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 665 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसी प्रकार एकमुश्त अनुग्रह राशि (50 हजार रुपये की सहायता) के लिए 4881 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 686 स्वीकृत हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें