इस सुविधा की शुरुआत नहीं होने से पहले तक यात्रियों को काउंटर या वेंडिंग मशीन से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने की सुविधा थी। हाल ही के दिनों में डीएमआरसी ने कतारों से बचने और स्टेशनों स्मार्ट कार्ड के रिचार्ज या टोकन खरीदने में लगने वाले समय के लिए कई और पहल की हैं। इनमें टीवीएम के जरिये स्मार्ट कार्ड टॉपअप की सुविधा संग दूसरे बैंकों के साथ मेट्रो कॉम्बो कार्ड की शुरुआत, स्टेशनों पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड लेनदेन की सुविधा, dmrcsmartcard.com का उपयोग कर नेट बैंकिंग आदि शामिल हैं।
तीन चरणों में कर सकेंगे रिचार्ज
- मोबाइल पर एयरटेल थैंक्स एप के बैंक सेक्शन में मेट्रो रिचार्ज आइकन चुनें।
- डीएमआरसी स्मार्ट कार्ड नंबर दर्ज करें, रिचार्ज राशि का भुगतान करें।
- उपयोग से पहले कार्ड को सिंक करने के लिए मेट्रो स्टेशन पर एड वैल्यू मशीन पर स्मार्ट कार्ड को टैप करें।