इस बीच यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग बसों और कैब के माध्यम से अपने-अपने गंतव्य की ओर पहुंचे। सुबह का समय होने की वजह से दफ्तरों को जा रहे लोगों को अधिक मुश्किलें हुईं। बता दें कि वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट और हरियाणा में बल्लभगढ़ को जोड़ती है।