सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की थी कि उसका पति अमित पंवार उसके साथ मारपीट करता है और विदेशी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस की टीम सोसाइटी पहुंची तो आरोपी अमित पंवार को गिरफ्तार कर उसके पास से चेकोस्लोवाकिया की पिस्टल पुलिस ने बरामद किया। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी ने विदेशी पिस्टल कहां से प्राप्त किया है।पुलिस के मुताबिक मूल रूप से मेरठ का रहने वाला अमित पंवार पहले सिंगापुर में नौकरी करता था।