फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लॉकडाउन में पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए लूटपाट

Fri, 07 Jan 2022 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जांच के दौरान पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला और बदमाशों की बाइक नंबर के जरिए चार घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों बदमाशों को सुल्तानपुरी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी को लेकर संभावित लॉकडाउन में पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए एक घोषित बदमाश के बेटे ने आपने साथियों के साथ लूटपाट को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित को ब्लेड मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए महज चार घंटे के भीतर ही मामले में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाशों के कब्जे से मोबाइल फोन, दो सौ रुपये, ब्लेड और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी अभिषेक, सोनू और दिनेश के रूप में हुई है। अभिषेक का पिता मुकेश सुल्तानपुरी थाने का घोषित बदमाश है। जबकि दिनेश पर चोरी के सात मामले दर्ज हैं।

गुरुवार रात मुकेश कुमार ने पुलिस को लूटपाट की शिकायत की। उसने बताया कि वह बाइक से रोहिणी के सिटी सेंटर मॉल से पूंठकलां जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और उससे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने ब्लेड से उसपर हमला कर उसे घायल कर दिया और उससे मोबाइल फोन और दो सौ रुपये लेकर फरार हो गए। शिकायत पर बेगमपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला और बदमाशों की बाइक नंबर के जरिए चार घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों बदमाशों को सुल्तानपुरी से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर उन्हें डर था कि सरकार कभी भी लॉकडाउन लगा सकती है। लॉकडाउन के दौरान पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए उनलोगों ने लूटपाट को अंजाम दिया। जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिषेक और सोनू पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें