फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आप विधायक विशेष रवि कोरोना संक्रमित, भाई की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Fri, 01 May 2020 09:27 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप विधायक विशेष रवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में करोल बाग विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके अलावा उनका भाई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विधायक विशेष रवि ने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि फिलहाल वह अपने परिवार के साथ होम क्वारंटीन में हैं।  
विज्ञापन


आप विधायक विशेष रवि ने कहा कि मैं अभी होम क्वारंटीन में हूं। मुझे कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, पर जांच में मैं संक्रमित पाया गया हूं।  इसके अलावा विधायक व उनके भाई के संपर्क में आने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। आप विधायक कैसे संक्रमित हुए इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

विधायक ने किया था राशन वितरण

जानकारी के मुताबिक विधायक विशेष रवि ने लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में राशन वितरण भी किया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं  कि राशन वितरण के कार्यों के निरीक्षण या कार्यकर्ताओं के संपर्क में आने से विधायक और उनके भाई को कोरोना का संक्रमण हुआ है।

40 दिन में 3500 के पार हुए मरीज 
कोरोना वायरस को लेकर अब देश में तीसरा लॉकडाउन आगामी 4 मई से होगा। ऐसे में दो लॉकडाउन की स्थिति पर गौर करें तो दिल्ली में 40 दिन के दो लॉकडाउन में अब तक कोरोना संक्रमित मरीज 30 से बढ़कर 3500 पार हो चुके हैं। मरीजों की संख्या में 124 गुना वृद्घि हुई है। जबकि राहत की खबर यह है कि 194 गुना मरीज कोरोना को हराने के बाद अस्पतालों से डिस्चॉर्ज होकर अपने घर भी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें